फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्मैक बेच रही मां-बेटी गिरफ्तार

Tue, 22 Aug 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्मैक बेच रही मां-बेटी गिरफ्तार - फोटो : Samvad
विज्ञापन
एक हफ्ते पहले गिरफ्तार हुआ था बेटा-दामाद
विज्ञापन

रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में कई वर्षों से स्मैक बेच रही मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 44.76 ग्राम स्मैक और 86,300 रुपये बरामद किए हैं। चार दिन पहले पुलिस ने आरोपी महिला के बेटे और दामाद को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ सिटी अनुषा बडोला ने बताया कि ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पिछले कई दिनों से स्मैक बिक्री होने की सूचना आ रही थी। सोमवार सुबह सीओ ने ट्रांजिट कैंप पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। इस दौरान आजादनगर ट्रांजिट कैंप के एक घर में स्मैक बेच रही मीना को 19.61 ग्राम और उसकी बेटी सपना को 25.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। स्मैक बेचकर कमाए 86,300 रुपये भी बरामद किए। आरोपी मूल रूप से थाना शेरगढ़ जिला बरेली के रहने वाले हैं और पिछले कई साल से वह शहर में स्मैक बेच रहे हैं। वह बरेली से भारी मात्रा में स्मैक लाकर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में पुड़िया बना कर बेचते हैं। पुलिस ने आरोपी महिला और उसकी बेटी के खिलाफ ड्रग अधिनियम के तहत केस दर्ज किया। सीओ ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी महिला के बेटे महेंद्र उर्फ नन्हे और दामाद अरविंद को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें