फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर में अधिकांश कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी, कुल संख्या पहुंची 84

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर जिले में मिल रहे अधिकांश कोरोना पॉजिटिव महाराष्ट्र से लौटे प्रवासी हैं। जिले में अब तक मिले कुल 84 कोरोना पॉजिटिव केसों में 48 लोग महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों से लौटे हैं। गुरुवार को पिथौरागढ़ जिले के सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी का 39 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक जिले में 84वां कोरोना पॉजिटिव था। यह युवक भी महाराष्ट्र से लौटा था। युवक गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव निकला। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव केसों से स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गया है। अभी भी महाराष्ट्र के रेड जोन शहर मुम्बई से प्रवासी श्रमिकों की वापसी जारी है। जिले के खटीमा समेत पिथौरागढ़ और चंपावत जिलों के हजारों बेरोजगार युवक महाराष्ट्र में छोटी-मोटी नौकरी करते हैं। सीएमओ डॉ शैलजा भट्ट ने कहती हैं कि कोरोना पोज़िटिव लोगों को अब रुद्रपुर जिला अस्पताल में ही आइसोलेट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें