फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कार से बरामद हुई 452 लीटर कच्ची शराब, एक दबोचा

Thu, 20 Jul 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
जसपुर में पुलिस टीम के साथ आरोपी और बरामद स्कॉर्पियो कार। संवाद
विज्ञापन
जसपुर। पुलिस ने कार से 452 लीटर कच्ची शराब के साथ एक युवक को पकड़ा है। कार में बैठा युवक का दूसरा साथी पुलिस को गच्चा देकर फरार हो गया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि 18 जुलाई की शाम को गश्त के दौरान पतरामपुर रोड पर एक कार को रोका। कार से सात कट्टों में भरी 452 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में हिरासत में लिए व्यक्ति ने अपना नाम सरजीत सिंह उर्फ शिवम निवासी दूल्हापुर पट्टी थाना ठाकुरद्वारा यूपी बताया। फरार हुए अपने साथी का नाम रवि कुमार निवासी गांव महमूदपुर यूपी है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी कार सीज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें