फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मिलावटी भोजन बिगाड़ रहा सेहत

Wed, 31 May 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। गर्मी में भोजन के प्रति लापरवाही लोगों की सेहत को बिगाड़ रही है। गर्मियों में बाहर भोजन करने से जहां पेट दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं, वहीं डायरिया और संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड केंद्र में मंगलवार को कई लोग पेट दर्द होने पर पहुंचे थे। उनका कहना था कि लगातार हो रहे पेट दर्द के कारण वह अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आए। अस्पताल की ओपीडी में संक्रामक रोगों के मरीजों की संख्या भी काफी थी। सुबह 11 बजे तक ही 240 लोग ओपीडी पंजीकरण कक्ष में पर्चा कटवा चुके थे। सुबह 11 बजे तक डायरिया के 30 से अधिक मरीज आ रहे हैं।
वायरल बुखार के 30, शुगर, बीपी के 70 मरीज पहुंचे। फिजिशियन डॉ. एमके तिवारी ने बताया कि गर्मी में बाहर का खाना खाने से बीमारियां अधिक बढ़ रहीं हैं। बाहर के भोजन में मिलावट की आशंका अधिक रहती है। बीमारियों से बचने के लिए घर पर ही भोजन करें और गर्मियों में बासी खाना खाने से बचें। पानी का सेवन अधिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन





पेट में कुछ दिनों से काफी दर्द हो रहा है। अल्ट्रासाउंड की जांच कराने आई हूं। गर्मी बढ़ने के कारण सिरदर्द भी बहुत हो रहा है। - पूनम।

संक्रामक रोगों की शिकायत अधिक हो रही है। गर्मी अधिक होने से उल्टी भी हो रही है। अस्पताल में लाइन लगानी पड़ रही है। - राजवती।

बेटे के पेट में दर्द हो रहा है। गर्मी बढ़ने से चक्कर भी आ रहे हैं। उसका अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो घंटे से इंतजार कर रहा हूं। - रामअवतार।

लंबे समय से पेट दर्द रहता है। पथरी होने की आशंका है। इसकी जांच के लिए अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आया हूं।- शकूद अली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें