फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मटकोटा-हल्द्वानी मार्ग के चौड़ीकरण में वन मंत्रालय की आपत्ति

विज्ञापन
रुद्रपुर से हल्द्वानी जाने वाले टांडा मार्ग पर बने गड्ढे। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। दिनेशपुर-मटकोटा-हल्द्वानी मार्ग के चौड़ीकरण में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने आपत्ति लगा दी है। इसके चलते रुद्रपुर से हल्द्वानी को जाने वाली सड़क की मरम्मत भी नहीं हो पा रही है। सड़क पर बने बड़े व गहरे गड्ढों से दोपहिया वाहन समेत चार पहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

रुद्रपुर-पंतनगर तिराहे से हल्द्वानी के देवलचौड़ तक केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि से 58 करोड़ रुपये की लागत से 21 किमी सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। सात मीटर की सड़क को दोनों ओर से डेढ़-डेढ़ मीटर तक चौड़ा करने से सड़क को कुल 10 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। माना जा रहा है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद टांडा जंगल में अक्सर होने वाले हादसे पर लगाम लगाई जा सकती है लेकिन भूमि हस्तांतरण करने के प्रस्ताव पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने आपत्ति लगा दी है।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हल्द्वानी दौरे पर इस सड़क का शिलान्यास भी कर दिया है। वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सड़क चौड़ीकरण में कितने पेड़ काटे जाने हैं इसको लेकर आपत्ति लगाई गई है। तराई केंद्रीय वन प्रभाग के डीएफओ वैभव कुमार ने बताया कि आपत्ति के बिंदुओं पर रिपोर्ट लगाकर मंत्रालय को भेज दी गई है। भूमि हस्तांतरण के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

पहले लोनिवि को मिला था सड़क चौड़ीकरण का जिम्मा
रुद्रपुर। 21 किमी सड़क के चौड़ीकरण का जिम्मा पहले लोक निर्माण विभाग को दिया गया था। उसके बाद राज्य सरकार की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए ब्रिडकुल को जिम्मेदारी दे दी गई है। इसके चलते लोनिवि की ओर से सड़क की मरम्मत भी नहीं की जा रही है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जितेंद्र डोबरियाल ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण की जिम्मेदारी ब्रिडकुल को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें