गदरपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बंदरों का उत्पात चरम पर है। झुंड में पहुंच रहे बंदर घरों से सामान उठाकर ले जा रहे है। जीजीआईसी मैदान, बीआरसी सभागार, थाना परिसर, आवास विकास काॅलोनी, सीएचसी और जीआईसी परिसर के अलावा विभिन्न वार्डों में बंदर लोगों के हाथों से भी सामान छीन ले जाते हैं। ठेलों पर रखी सब्जी और फलों पर झपट पड़ते है। ईओ संजीव मेहरोत्रा ने बताया बंदरों को पकड़ने के लिए पंजीकृत संस्थाओं से संपर्क किया गया है। मानक के अनुरूप संस्था का चयन होने पर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा। संवाद