पंतनगर एयरपोर्ट में एंटी विमान हाईजैक की माकड्रिल करते विभिन्न विभागों के कर्मचारी
पंतनगर। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर विमानपत्तन निदेशक पवन कुमार और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी की अध्यक्षता में एंटी विमान हाईजैक माकड्रिल अभ्यास किया गया। इसका उद्देश्य विमानन अपहरण की स्थिति में संबंधित सभी एजेंसियों की तत्परता, समन्वय और प्रतिक्रिया समय की जांच करना था। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि हवाई अड्डे पर विमान अपहरण के बाद पूर्ण आपातकाल की घोषणा हुई। सभी टीमों ने समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। संवाद