फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जलभराव की समस्या को लेकर एमएनए को घेरा

Wed, 31 Jan 2024 02:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के नगर निगम में मुख्य नगर अयुक्त का घेराव करते पूर्व विधायक ठुकराल व अन्य। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
रुद्रपुर। शहर के वार्ड नंबर 11 में खुले मैदान में जमा गंदे पानी की निकासी और नालियों की सफाई की मांग को लेकर लोगों ने मुख्य नगर आयुक्त का घेराव किया। नगर आयुक्त की ओर से समस्या का निस्तारण कराने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की अगुवाई में लोग नगर निगम पहुंचे और मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल का घेराव किया। कहा कि श्री हरि गोविंद शिव सेवा आश्रम के सामने स्थित खुले मैदान परिसर में गंदा पानी जमा है। जिसके चलते संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। गंदे पानी से उठने वाली दुर्गंध से स्थानीय लोग परेशान हैं। कहा कि नालियों में कूड़ा भरा होने की वजह से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। कई बार कहने के बावजूद कर्मचारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। मुख्य नगर आयुक्त दुर्गापाल ने नालियों की सफाई और गंदे पानी की निकासी कराने का आश्वासन दिया। वहां पर रमेन विश्वास, शंकर विश्वास, गौतम जादूगर, प्रदीप बाली, हरि अधिकारी, शेखर राय, रणजीत सरकार, सोनू, आलोक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें