फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की अनदेखी कर रही सरकार : आर्य

Fri, 29 Sep 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को सम्मानित करते संगठन के लोग। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने 30 लाख 84 हजार रुपये की विधायक निधि के कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि बीस गांव की 5838 एकड़ भूमि मामला लटका है। किसानों को फसलों का मुआवजा तक नहीं मिला। हालांकि सीएम धामी ने भूमि प्रकरण को गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

बाजपुर बाढ़ से निजात दिलाने के लिए वन, सिंचाई, राजस्व की संयुक्त टीम सर्वेक्षण कर कार्य योजना तैयार की जानी चाहिए। नैनीताल के सांसद को पांच साल होने जा रहे हैं लेकिन बाजपुर में छोटा, बड़ा कोई काम नजर नहीं आता। इस दौरान अशोक गोयल ने सब्जी मंडी में दूसरी तरफ सीसी मार्ग निर्माण की मांग रखी, जिस पर आर्य ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां डीके जोशी, महेश आशु, महीपाल यादव, बबली, भूपेंद्र बेदी, रामचंदर, परमजीत हांडा आदि थे। उत्तराखंड वाल्मीकि दलित समाज सुधार संगठन अध्यक्ष अनिल वाल्मीकि ने आर्य को सम्मानित किया।

इन विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास
बृहस्पतिवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने विधायक निधि से सब्जी मंडी परिसर में चार लाख 93 हजार से बनी सीसी मार्ग, गांव भजुवानगला में 14 लाख की लागत से बने तीन सीसी मार्ग, इसी गांव में एक लाख 91 हजार की लागत से बनी नाली का लोकार्पण किया। सुल्तानपुर पट्टी में 10 लाख की लागत से बनने वाली श्रीराम लीला मैदान की चहारदीवारी का शिलान्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें