रुद्रपुर जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री से दूरभाष पर बात करते विधायक अरोरा।
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने सीडीओ दिवेश शाशनी के साथ जिला अस्पताल का भ्रमण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रहे इलाज का जायजा लिया। इस दौरान डॉक्टरों की कमी को लेकर पीएमएस के साथ बैठक भी की।
विधायक ने स्थानांतरण से पूर्व और बाद के डॉक्टरों के चार्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने बताया कि रुद्रपुर मुख्यालय और औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोग इलाज के लिए आते हैं। डॉक्टरों के स्थानांतरण से स्वास्थ्य सेवाओं में भारी कमी आई है। मरीजों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल को डॉक्टरों की जल्द तैनाती के लिए पत्र लिखा है। विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से दूरभाष पर वार्ता की। मंत्री ने आश्वासन दिया कि अगले कुछ दिनों में स्थानांतरित डॉक्टरों के स्थान पर नए डॉक्टर तैनात हो जाएंगे। जिन तीन डॉक्टरों के स्थानांतरण आदेश नहीं हुए हैं उनके आदेश जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।