रुद्रपुर में लोनिवि के अधिकारियों के साथ बैठक करते विधायक ठुकराल।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने पीडब्लूडी के इंजीनियर मनोज दास और अधिकारियों के साथ विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली सड़कों को लेकर समीक्षा बैठक की। सोमवार को पीडब्लूडी कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने सड़कों के निर्माण कार्य को गुणवत्ता युक्त बनाने सहित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ठुकराल ने कहा कि अब तक के मंजूर मार्गों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाए। वहां पर एई विनोद कुमार, जेई हरीश बसेड़ा, पूरन चंद बहुगुणा, सचिन कुमार आदि मौजूद थे