सितारगंज जीआईसी में वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते विधायक सौरभ बहुगुणा।
- फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। विधायक सौरभ बहुगुणा ने नगर के जीआईसी में चल रहे 18 प्लस वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल पर दो दिन से वैक्सीनेशन में रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्य सहयोग में जुटे हैं। विधायक ने सोसायटी के कार्यों की सराहना की। वहां सोसायटी के सदस्य सभासद रवि रस्तोगी, राजेश जायसवाल, रवींद्र जिंदल, प्रकाश पांडे, एएनएम अनीसा बेगम, गंगा संनवाल, धना बोरा, मीना नगदली आदि थे। इधर, विधायक ने सीएम तीरथ सिंह रावत को पत्र लिखकर व्यापारियों को व्यवसाय में रियायत देने की मांग की। कहा कि लॉकडाउन के दौरान दुग्ध, सब्जी, फल-फूल उत्पादक, फड़ कारोबारी व सभी प्रकार के व्यवसायियों को काफी नुकसान हुआ है।