फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विधायक ने प्रदेश सरकार पर लगाया दोहरा मापदंड का आरोप

Mon, 02 Dec 2024 12:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने रविवार को अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की 12 जिला पंचायत में निवर्तमान जिलाध्यक्षों को जिला पंचायत का गठन होने तक प्रशासक नियुक्त किया है। ब्लॉक प्रमुख और ग्राम प्रधान को प्रशासक नियुक्त नहीं किया है। प्रदेश सरकार का यह दोहरा मापदंड है। प्रदेश में अधिकतर निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजपा के हैं। उन्हें सत्ता का सुख देने के लिए प्रशासक नियुक्त किया है। यदि सरकार की नियत साफ होती तो ब्लॉक प्रमुख और प्रधानों को भी क्षेत्र पंचायत व पंचायत में प्रशासक नियुक्त करती। सरकार को अपने निर्णय का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में सरकार को सबक सिखाएगी। वहां गजेंद्र चौहान, सर्वेश चौहान, राहुल गहलोत, मोइनुद्दीन, आफताब आलम, हिमांशु नंबरदार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें