फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अतिक्रमण ढहाने पहुंचे अधिकारियों संग बदसलूकी

Mon, 13 Mar 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
शांतिपुरी में विवि की जमीन से अतिक्रमण हटाती जेसीबी। संवाद
विज्ञापन
पंतनगर/शांतिपुरी। नगला गोलगेट के पास नाले में विश्वविद्यालय के अधीन भूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को भारी विरोध झेलना पड़ा। अतिक्रमणकारियों ने न सिर्फ अधिकारियों से बदसलूकी की बल्कि मीडिया कर्मियों से गालीगलौच कर कवरेज करने से रोक दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को विवि के अपर निदेशक प्रशासन डॉ. नवनीत पारीक के नेतृत्व में विवि की टीम जेसीबी लेकर अतिक्रमण ढहाने पहुंची थी। टीम ने दो दुकानों के बीम तोड़ दिए। इसी बीच वहां जमा भीड़ ने अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और जेसीबी चालक से अभद्रता शुरू कर दी। मीडिया कर्मियों से भी गालीगलौज कर उन्हें फोटो खींचने से रोका गया।

अतिक्रमणकारियों ने कहा कि अतिक्रमण हटाना है तो पंतनगर गेट से शुरूआत करें। किसी एक को चिह्नित कर कर उसका मकान या दुकान न ढहा दें। भारी विरोध के चलते विवि के अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। सुरक्षा अधिकारी जीएस बोहरा का कहना है कि भविष्य में नए अतिक्रमण पर कार्यवाही की जाएगी। टीम में परिसंपत्ति अधिकारी टीएस बिष्ट, उपनिदेशक आरके दिवाकर, सहायक निदेशक आरडी यादव, सहायक सुरक्षाधिकारी रविंद्र मिश्रा, डीपी यादव व मदन मेहरा सहित दर्जनों सुरखा कर्मी मौजूद थे।
विज्ञापन

-
सरकारी जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण
पंतनगर विवि के नगला बाईपास से गोलगेट तक लोगों ने अतिक्रमण कर विवि, पीडब्ल्यूडी, वन विभाग की भूमि पर अवैध निर्माण किए हैं। विधानसभा चुनाव से पूर्व अतिक्रमण मामले में कोर्ट में जनहित याचिका दायर होने के बाद विवाद ने तूल पकड़ा था। विवि और अन्य विभागों ने अवैध कब्जेदारों को नोटिस जारी किए थे। लेकिन चुनाव होने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया। लोगों ने खाली पड़ी सरकारी भूमि की खरीद-फरोख्त कर अवैध निर्माण शुरू कर दिए। विवि की सीमा के अंदर राजमार्ग के किनारे बने नाले पर लिंटर डालकर तक निर्माण किए जा रहे थे।
विज्ञापन

-


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें