खटीमा। पिथौरागढ़ के अलग-अलग घरों से बिना बताए छह नाबालिग खटीमा पहुंच गए। उन्हें पुलिस ने सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नाबालिग शुक्रवार को पिथौरागढ़ से बिना बताए निकले थे।
कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि नाबालिग रोडवेज बस में सवार थे। परिजनों को सूचित कर उन्हें सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया है।