फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैम्प थाना क्षेत्र से एक युवक ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर नाबालिग को बरामद कर लिया है। मेडिकल परीक्षण के बाद नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द करने के साथ ही आरोपी को जेल भेज दिया गया है।  यूपी के ग्राम बारा थाना गरहर जिला गाजीपुर निवासी मनोज राजभर 19 मई को क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय नाबालिग को लेकर फरार हो गया था। नाबालिग के पिता ने घटना के बाद युवक पर उसकी बेटी को अपहरण कर ले जाने का आरोप लगाया  था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने दोनों की तलाश शुरु कर दी थी। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि बीते शनिवार को पुलिस ने आरोपी व नाबालिग दोनों को गंगापुर रोड स्थित शमशान घाट के पास से गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि दोनों का मेडिकल परीक्षण करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें