फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: अपहृत किशोरी हैदराबाद से बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 04 Oct 2023 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
काशीपुर। कुंडा थाना पुलिस ने अपहृत किशोरी को 48 घंटे के अंदर हैदराबाद से बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
श्यामनगर क्षेत्र के व्यक्ति ने 30 सितंबर 2023 को थाना कुंडा में तहरीर दी। इस आधार पर 13 वर्षीय किशोरी की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उसने नईम पर उसे ले जाने का शक जताया था। सूर्या पुलिस चौकी प्रभारी राजेंद्र प्रसाद ने मामले की विवेचना की।
विज्ञापन

गैर जातीय मामले की गंभीरता को देखते हुए कुंडा थाना प्रभारी दिनेश सिंह फर्त्याल की टीम ने इस किशोरी को बरामद कर उसके अपहरण के आरोपी ग्राम संन्यासियोंवाला निवासी नईम अहमद को गिरफ्तार कर लिया। बताया कि शादी करने के इरादे से वह किशोरी को घर से दूर हैदराबाद (आंध्रप्रदेश) ले गया था। आरोपी नईम के खिलाफ थाना कुंडा में धारा 363/366ए/376 आईपीसी और धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें