फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मंत्री भट्ट ने दाह ढाकी में आपदा प्रभावितों का जाना हाल

Mon, 21 Aug 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने खटीमा के विभिन्न स्थानों में जनसमस्याएं सुनीं। भट्ट ग्राम दाह–ढाकी में आपदा प्रभावितों से मिले और सहायता का आश्वासन दिया। प्रतापपुर-सत्रहमील मार्ग के जीर्णोद्धार की मांग पर आश्वासन दिया। किसान आयोग उपाध्यक्ष राजपाल सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली। वहां पर रमेश जोशी रामू, देवेंद्र चंद, जीवन धामी, भवानी भंडारी थे। वहीं, प्रतापपुर में आयोजित जनसभा में अतिक्रमण के जद में आ रही दुकानों और आवासों को अतिक्रमण की जद से बाहर रखने, जलभराव से हो रहे फसल और कृषि योग्य भूमि के मुआवजे की मांग पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां पर पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल आदि थे। इधर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रिंकू सिंह के आवास पर हुई चौपाल उन्होंने समस्याएं सुनीं। वहीं, ईस्टर फैक्टरी के सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने बाढ़ राहत लंबित समस्याओं का समाधान और सरकार की नीतियों का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए। वहां सीडीओ विकास मिश्रा, एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका

नानकमत्ता। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सचिव हरभजन सिंह, डायरेक्टर गुरवंत सिंह सोनी, गुरदयाल सिंह ने उन्हें सरोपा एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सचिव के नेतृत्व में कमेटी के सदस्यों ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर डिस्प्ले बोर्ड पर दूरी एवं दिशा अंकित करने, ऐतिहासिक स्थानों को हाईवे से जोड़ने वाले नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत पहुंच वाले मार्गों के सौंदर्यीकरण कराने, श्री गुरुनानक बालिका इंटर कॉलेज के भवन तक 300 मीटर मार्ग का निर्माण कराने की मांग की। वहां एसडीएम तुषार सैनी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रभारी प्रबंधक सुखवंत सिंह भुल्लर, रंजीत सिंह ढिल्लों, वरुण अग्रवाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें