फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खनन ट्रांसपोर्टर स्टोन क्रशर संचालकों की कार्यप्रणाली से खफा

Wed, 11 Feb 2026 01:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान को ज्ञापन देते खनन ट्रांसपोर्टर। संवाद
विज्ञापन
बाजपुर। स्टोन क्रशर संचालकों के भंडारण को बंद करने की मांग को लेकर खनन ट्रांसपोर्टरों ने हंगामा कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


हाथी कुंडा ट्रक ऑनर्स वेलफेयर सोसायटी अध्यक्ष करमजीत सिंह की अगुवाई में मंगलवार को ट्रांसपोर्टर एकत्र होकर तहसील कार्यालय पहुंचे। इस दौरान ट्रांसपोर्टरों ने स्टोन क्रशर संचालकों के खनन भंडारण का विरोध करते हुए उनके भंडारण को बंद करने की मांग की। बताया कि क्रशर संचालकों के भंडारण होने से उन्हें उप खनिज का कार्य नहीं मिल पा रहे हैं। आरोप है कि संचालक खनन भंडारण कर स्टोन क्रशरों पर उप खनिज को शिफ्ट कर देते हैं। इससे खनन ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मांगे नहीं माने जाने पर आंदोलन किया जाएगा। इसके बाद ट्रांसपोर्टरों ने तहसीलदार पीएस चौहान को ज्ञापन सौंपा। वहां प्रधान रघुवीर सिंह रिक्की, प्रधान बंटी, श्याम लाल, राजवीर चीमा, पिन्दरपाल सिंह, गुरदीप सिंह, रमनदीप सिंह, मन्नू सिंह, सन्नी दओल आदि मौजूद रहे। संवाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें