फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मिनी गोल्फ अंडर 15 व 19 टीम का चयन 14 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। प्रदेश की मिनी गोल्फ अंडर 15 सब जूनियर और अंडर 19 जूनियर बालक-बालिका वर्ग की टीम का चयन 14 दिसंबर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। द मिनी गोल्फ संगठन के सचिव डाॅ. राहुल कुमार व जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डाॅ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि चयनित प्रदेश की टीम मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नागपुर में तीन से आठ जनवरी तक आयोजित होने वाली 11 वीं राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। बताया कि टीम का चयन सिंगल इवेंट, डबल्स इवेंट, स्ट्रोक व स्पीड मिनी गोल्फ इवेंट में किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करने के लिए 14 दिसंबर को काशीपुर के सत्येंद्र चंद्र गुड़िया लाॅ एंड मैनेजमेंट कॉलेज में उपस्थित होना जरूरी है। सभी को अपने आयु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड और दो फोटो लाना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें