काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर उत्तराखंड मिनी गोल्फ एसोसिएशन की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण और ओपन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि एससी गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट इन लॉ कॉलेज में काशीपुर, रुद्रपुर इंटर कॉलेज एवं महाविद्यालय से विभिन्न आयु वर्ग के करीब 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। वहां विजेंद्र चौधरी, एसोसिएशन प्रदेश उपाध्यक्ष पवन कुमार बख्शी, प्रशिक्षक लोकेश पांडे, प्रगति दुम्का, जया पांडे, श्वेता भाकुनी, योगेश पांडे, कशिश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद