फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले में दुग्ध उत्पादन में प्रतिदिन साढ़े पांच हजार लीटर की गिरावट

Tue, 23 May 2023 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- एक हफ्ते पहले प्रतिदिन 37 हजार लीटर दूध तो अब 31 हजार 500 लीटर दूध का हो रहा उत्पादन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। गर्मी के चलते जिले में प्रतिदिन साढ़े पांच हजार लीटर दूध का उत्पादन घट गया है। एक हफ्ते पहले ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ को जहां 37 हजार लीटर दूध की पहुंच रहा था, वहीं अब 31 हजार 500 लीटर दूध मिल रहा है।
डेयरी विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक धूप की तपिश और लू लगने से पशुओं में तनाव बढ़ जाता है और सुस्ती आने लगती है। इसका सीधा असर दूध की मात्रा पर पड़ता है। दूध की मात्रा में गिरावट आने लगती है।
विज्ञापन

जिले में 450 दुग्ध समितियां हैं, इसमें करीब 10 हजार पशुपालक संघ को दूध की सप्लाई करते हैं। गर्मी होने के चलते संघ को दूध की सप्लाई प्रतिदिन 31 हजार 500 लीटर हो रही है। डेयरी विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र चौहान ने बताया कि गर्मियों में गाय-भैंस कम दूध देने लगती हैं, इस वजह से दुग्ध संघ को कम दूध की सप्लाई हो पाती है। बताया कि मानसून आने पर मौसम के बदलने से दूध की मात्रा गाय-भैंसों में बढ़ने लगती है।
विज्ञापन

-
इनसेट-
गाय-भैंसों को लू से बचाने के लिए वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. राजीव सिंह की राय
-
- गर्मी से पशुओं को बचाने के लिए सुबह या शाम को पशुओं को नहलाए।
- 150 से 200 ग्राम गुड़ खिलाएं या गर्मी में लू से बचाता है और ऊर्जा देता है।
- सुबह से शाम तक पशुओं को छायादार स्थान पर बैठाएं।
- हरा चारा नहीं होने पर सूखे चारे में साइलेज मिलाकर खिलाएं।
- पशुओं को समय से टीका लगवाएं और पशु बाड़े में परदे आदि लगाएं।
-
यूएस नगर में लंपी वायरस का एक भी केस नहीं
रुद्रपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एसबी पांडेय ने बताया कि जिले में पूर्व में ही गोवंशीय पशुओं को गोटपोक्स वैक्सीन लगा दी गई है। यही वजह है कि जिले में एक भी लंपी वायरस का केस देखने को नहीं मिला है। बताया कि लंपी वायरस के एहतियात के लिए नगर निगम से फॉगिंग कराने आदि करने के लिए पत्राचार किया गया है। बताया कि लंपी वायरस को देखते हुए दुग्ध उत्पादन में भी कोई गिरावट नहीं आई है। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें