खटीमा/झनकट। खटीमा व झनकट क्षेत्र में मंगलवार को काफी गर्मी रही। दोपहर के समय गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। थारू राजकीय इंटर कॉलेज स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह गर्मी पड़ने की संभावना है। संवाद