फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मानसिक रोग का इलाज संभव

Wed, 11 Oct 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के नवोदय विद्यालय में हुई गोष्ठी में मौजूद विद्या​र्थी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जवाहर नवोदय विद्यालय में गोष्ठी हुई। इसमें सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य संबंधी तथ्य बताए। कहा कि मानसिक बीमारियों का निराकरण संभव है। उचित परामर्श, स्वस्थ जीवन शैली एवं पौष्टिक आहार से मानसिक रोगों को दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन




प्रधानाचार्य पीके विद्यार्थी ने तनाव और अन्य मानसिक बीमारियों से बचने की सलाह दी। मनोचिकित्सक डॉ. ईश ढल्ला ने परीक्षा एवं दैनिक जीवन में पढ़ाई के आवश्यक दबाव को कम करने एवं तनाव प्रबंधन के गुर बताए।



जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सचिन कुमार पाठक ने तनाव मुक्त जीवन, स्वस्थ आहार एवं गुणवत्तापरक जीवन के साथ ही जीवन में खेलों का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन




उधर, गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज में भी मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता रैली समेत कई कार्यक्रम हुए। वहां जिला कार्यक्रम प्रबंधक हिमांशु मुस्यूनी, मनोवैज्ञानिक दशमेश कौर, संजय पांडे, उमेश पाल, रवि कुमार आदि रहे।



मानसिक स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
खटीमा। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज चारुबेटा में गोष्ठी की। इसमें लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। डॉ. शैलजा त्रिपाठी ने कहा कि इस दिवस को सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ में 1992 में मनाया गया था। इसके बाद देश-विदेश के लोगों को जागरूक किया जाने लगा। कविता बिष्ट ने बताया कि वर्ष 1994 में इसकी थीम दुनियाभर में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार था। वहां प्रधानाचार्य हरिओम पाल, संदीप मिश्रा, निर्मला धामी, जयवर्धन कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें