फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पर्यावरण संरक्षण और समय बचाएगी मेमू ट्रेन

Thu, 28 Mar 2024 05:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रेलवे ने पर्यावरण को ध्यान में देखते हुए डीजल से संचालित ट्रेनों के बदले यात्रियों को मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) ट्रेनों की सौगात दी है। रेलवे ने इस महीने किराया कम करने के साथ ही मेमू की यह दूसरी सौगात यात्रियों को दी है। लंबे समय से रामनगर-मुरादाबाद ट्रैक पर कई ट्रेनें डीजल से संचालित होती थीं जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ने के साथ ही रेलवे पर डीजल खर्च का भारी बोझ पड़ता था।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस पर तेजी से कार्य किया है। इससे यात्रियों काफी सुविधा होगी और समय की बचत भी होगी। रेलवे ने रामनगर-मुरादाबाद के लिए नई ट्रेनों को पटरी पर उतार दिया है जिसमें यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है। संवाद


यह संचालित हुई मेमू ट्रेन
काशीपुर। रेलवे के मुताबिक ट्रेन संख्या 05368 रामनगर-मुरादाबाद, 05367 मुरादाबाद-रामनगर, 05366 रामनगर-मुरादाबाद, 05334 मुरादाबाद-रामनगर, 05333 रामनगर-मुरादाबाद, 05365 मुरादाबाद-काशीपुर, 05351 काशीपुर-रामनगर, 05353 मुरादाबाद-काशीपुर, 05354 काशीपुर-मुरादाबाद के लिए डीजल के बजाय इलेक्ट्रिक ट्रेन शुरू कर दी गई है। इनके अलावा 05351 बरेली सिटी-काशीपुर और 05352 काशीपुर-बरेली सिटी डेमू का स्वरूप बदलकर मेमू में परिवर्तित कर दिया है। वहीं इन ट्रेनों में दो इंजन लगने के कारण शंटिंग के झंझट से भी निजात मिलेगी। इससे समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन

कोट:

रामनगर-मुरादाबाद और मुरादाबाद-रामनगर के बीच डीजल ट्रेन को परिवर्तित कर इलेक्ट्रिक ट्रेन मेमू संचालित की गई है। इससे पर्यावरण स्वच्छ, धन और समय की बचत होगी। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर पूर्वोत्तर रेलवे
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें