फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जल निकासी की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 May 2025 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने जल निकासी की मांग को लेकर एसडीएम रविंद्र जुवांठा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि नाली की सफाई न होने से डॉ. आंबेडकर विद्यालय के गेट और प्रांगण में गंदा पानी जमा हो गया है। इससे बच्चों को विद्यालय आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही, विद्यालय परिसर में स्थित संत रविदास मंदिर का रास्ता भी बाधित है। उन्होंने चेताया कि यदि बुधवार दोपहर तक नाली की सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया गया तो वह नकुलिया चौराहे पर धरना प्रदर्शन करने को विवश होंगे। वहां पर राजन मूलचंद, रंजीत कुमार, राजेंद्र, संदीप, देवशरण, मनीष, विशाल, गुलशन, अमन राठौर आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें