बाजपुर। उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल टनकपुर स्थिति अतिथि गृह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला। इस दौरान राइस मिलर्स की विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में धान खरीद नीति पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों की तर्ज पर बनाए जाने, वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 के धान के परिवहन बिलों का भुगतान कराए जाने, गोदामों में समय से चावल उतरवाए जाने, राइस मिलर्स को धान के बिलों का भुगतान कराए जाने की मांग की। सीएम ने एक कमेटी का गठन कर समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। वहां उत्तराखंड राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश कंसल, उपाध्यक्ष रमेश गर्ग, कोषाध्यक्ष पंकज बांगा, महामंत्री श्याम अग्रवाल, मंत्री उमेश अग्रवाल आदि रहे।