एसडीएम को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के सदस्य
- फोटो : AMAR UJALA
जसपुर। भारतीय किसान यूनियन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 4 सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।उन्होंने काशीपुर चीनी मिल से गन्ना मूल्य का भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम सुंदर सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि 6 हजार रुपये वार्षिक है, जो बहुत कम है। इसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये वार्षिक किया जाए। वर्ष 1967 के अनुपात के मुताबिक किसानों को उनकी फसलों का मूल्य दिलाए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए। काशीपुर चीनी मिल के वर्ष 2011-12 के गन्ने मूल्य का भुगतान किसानों को उनके लिए रखें। केंद्र सरकार के पैकेज में से दिलाया जाए। नादेही चीनी मिल का वर्तमान सत्र का गन्ना मूल्य का भुगतान शीघ्र दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि केंद्र सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करना चाहती है तो किसानों को महंगाई दर सूचकांक से जोड़ा जाए। ज्ञापन देने वालों में प्रेम सिंह सहोता शीतल सिंह बड़वाल, मुख्तार सिंह जागीर सिंह, चौधरी किशन सिंह आदि शामिल थे।