फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खटीमा में कड़ाके की ठंड के साथ गलन

Mon, 29 Dec 2025 01:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा। खटीमा क्षेत्र में रविवार को कड़ाके की ठंड के साथ गलन भी पड़ी। सुबह के समय घना कोहरा छाया और दिनभर धूप नहीं खिली। कड़ाके की ठंड के चलते क्षेत्र का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। कड़ाके की ठंड के बीच जनजीवन प्रभावित रहा। कोहरे के कारण ट्रेनों और रोडवेज बसों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई। नगर पालिका की ओर से मुख्य चौराहे, रोडवेज स्टाॅपेज, कंजाबाग तिराहे, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर अलाव जलाए गए थे। मौसम वेधशाला के प्रभारी नरेंद्र सिंह रौतेला ने बताया कि रविवार को क्षेत्र का अधिकतम तापमान 15.5 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी इसी तरह कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें