फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वेटलिफ्टर मेघा ने खेलो इंडिया में जीता कांस्य पदक

Fri, 07 Apr 2023 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण ले रही मेघा चंद ने कर्नाटक में हुए खेलो इंडिया में कांस्य पदक प्राप्त किया। मेघा इससे पहले राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं। चंपावत के टनकपुर निवासी मेघा चंद वर्ष 2018 से काशीपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। 2018 से 2023 तक लगातार स्टेट वेटलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। मेघा चंद ने बताया वर्ष 2020 में नेशनल वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता था। उन्होंने बताया 23 से 29 मार्च तक कर्नाटक के बेंगलुरु में हुई खेलो इंडिया वेटलिफ्टिंग टूर्नामेंट में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने बताया वर्ष 2020 तक एशियन मेडलिस्ट राजीव चौधरी से वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण प्राप्त किया। वर्तमान में बिट्टू राजपूत से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें