खटीमा में मोहर्रम पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की बैठक लेते सीओ मनोज कुमार ठाकुर।
- फोटो : KHATIMA
खटीमा/बाजपुर। कोतवाली परिसर में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ सीओ मनोज कुमार ठाकुर ने बैठक कर मुहर्रम शांतिपूर्वक मनाने की अपील की। सीओ ने लोगों से कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने को कहा। वहां कोतवाल नरेश चौहान, एसएसआई लक्ष्मण सिंह, नासिर खान, मो. वासिद, भूरा आदि थे। बाजपुर में एसडीएम विवेक प्रकाश ने शासन की कोविड गाइडलाइन के अनुसार मुहर्रम घरों में मनाने की अपील की। उन्होंने मेला और ताजिए जुुलूस नहीं निकालने, अपने-अपने गृह क्षेत्र के इमामबाड़ों में ही ताजिए रखकर मुहर्रम मनाने की अपील की। मौके पर तहसीलदार राजेंद्र सनवाल, जसविंदर सिंह, कमाल हसन, साबिर हुसैन, मुनब्बर अली, परवेज, रेशम यादव, सिंह स्वरूप भारती, मोहम्मद हनीफ, संजय रूहेला आदि थे।