गदरपुर के नवीन मंडी कार्यालय में हुई बैठक में मौजूद किसान। संवाद
गदरपुर। मुख्तयार सिंह की अध्यक्षता में नवीन अनाज मंडी के सभागार में रविवार को भाकियू टिकैत की मासिक बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मक्कड़ की मौजूदगी में किसानों ने प्रदेश सरकार से वर्ग पांच की भूमि पर काबिज किसानों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग की। किसानों ने टीडीसी की नीलामी का विरोध किया। उनका कहना था कि नीलामी से पूर्व टीडीसी के अंशधारी किसानों की सहमति नहीं ली गई। किसानों ने लावारिश पशुओं और जंगली बंदरों पर रोक लगाने, सीजनल धान की रोपाई से पूर्व नहरों की सफाई करने, किसानों के ट्यूबवेल के बिलों पर लगाई जा रही जमानत राशि पर रोक लगाने पर सहमति के प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में विनोद गुंबर, वीरेंद्र कुमार, अशोक सेठी, हरभजन सिंह, मो. उस्मान, प्रीत सिंह आदि थे। संवाद