फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिले की सहकारी समितियों से जुड़े 7,206 किसान

Wed, 13 Sep 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विकासभवन सभागार में सहकारिता विभाग की बैठक में मौजूद अ​धिकारी व कर्मचारी- संवाद
विज्ञापन
रुद्रपुर। उप निबंधक सहकारिता मान सिंह सैनी ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिले की 35 बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों में एक-एक हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा। जिला सहायक निबंधक डॉ. बीएस मनराल ने बताया कि सहकारी समितियों में 7,206 सदस्य बन चुके हैं। एकमुश्त समाधान योजना के तहत 273 बकायेदारों से 2,04,75,688 रुपये की वसूली हो चुकी है। रुद्रपुर, गदरपुर, सितारगंज, झनकट, जसपुर में जनऔषधि केंद्र खोलने की तैयारी है। जिले में स्वीकृत 36 सीएससी में से 24 पूरी तरह से संचालित हैं। वहां एडीसीओ हरीश सती, राजेंद्र कुमार, विकास शर्मा आदि थे।
विज्ञापन







सम्मान निधि के लिए 60,000 किसानों ने कराई ई-केवाईसी

रुद्रपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किश्त के लिए ई-केवाईसी, पंजीकृत बैंक खाते के आधार कार्ड और भू अभिलेख से लिंक करना अनिवार्य किया गया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए जिले में करीब 60,000 किसानों ने बैंक खातों की ई-केवाईसी करवा ली है। शेष किसानों को जागरूक करने के लिए बुधवार से विकासखंडों और न्याय पंचायतों में कृषि विभाग शिविर लगवाएगा।



मुख्य कृषि अधिकारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि इस योजना की 14 किश्त मिल चुकी है। प्रत्येक किश्त दो हजार रुपये की है। उन्होंने बताया कि 15वीं किश्त के लिए औपचारिकताएं बढ़ गई हैं। इस योजना में पात्रता वाले किसान अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से डीबीटी के साथ लिंक करवाएं अथवा डाक घर में नया बैंक खाता खुलवा लें। ई-केवाईसी आदि कार्य का पूर्ण करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें