फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने ओबीसी के हितों के लिए बहुत काम किए : अजय भट्ट

Mon, 12 Jun 2023 12:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। भाजपा ओबीसी मोर्चा के कुमाऊं मंडल जनप्रतिनिधि सम्मेलन में रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार ने ओबीसी समाज के विकास के लिए कई काम किए हैं। 2015 में ओबीसी आयोग का गठन किया गया। ओबीसी का आरक्षण 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 17 प्रतिशत किया गया।
विज्ञापन

रविवार को दड़ियाल मार्ग पर स्थित एक रिजॉर्ट में भाजपा उत्तराखंड जनसंपर्क अभियान के तहत ओबीसी मोर्चा के जनप्रतिनिधि सम्मेलन में अजय भट्ट ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ओबीसी समाज की उपेक्षा की है। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी हितों की हमेशा चिंता की है।

राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा कि आरक्षण बढ़ने से समाज के युवाओं को काफी लाभ मिल रहा है। सम्मेलन में कुमाऊं मंडल के 850 ब्लॉक और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पार्षदों ने मेयर ऊषा चौधरी के नेतृत्व में रक्षा राज्य मंत्री भट्ट का स्वागत किया। ओबीसी मोर्चा काशीपुर जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह सैनी ने आभार जताया। इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा, गुरविंदर चंडोक, अनिल कुमार तोमर, प्रकाश नेगी, लवीश अरोरा, वैशाली गुप्ता, कंचन वर्मा, सुधा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें