फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट की तैयारियां तेज

Sun, 19 Nov 2023 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर में अ​​धिकारियों ओर उद्योग प्रतिनि​धियों की बैठक करते डीएम उदयराज सिंह। स्रोत सूचना वि
विज्ञापन
रुद्रपुर। सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 22 नवंबर को होने जा रही जनपद स्तरीय इन्वेस्टर समिट की तैयारियों को लेकर डीएम उदयराज सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक, आरएम सिडकुल पंतनगर, काशीपुर एवं सितारगंज को 20 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्राप्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि इन्वेस्टर समिट के लिए जिला उद्योग केंद्र ने 4000 करोड़ और सिडकुल ने 10000 करोड़ का निवेश प्राप्त कर लिया है। जनपद स्तरीय इन्वेस्टर समिट में 10000 करोड़ के अनुबंध हस्ताक्षरित किए जाने है। वहां पर सीडीओ विशाल मिश्रा, सिडकुल पंतनगर के आरएम मनीष बिष्ट, सिडकुल सितारगंज के आरएम रवींद्र कुमार, केजीसीसीई के अध्यक्ष अशोक कुमार बंसल, एसईडब्ल्यूएस के अध्यक्ष श्रीकर सिन्हा, हिमालय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मनोज डागा, एसएसआईडब्ल्यूए से दुर्गेश मोहन थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें