फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सरकारी अस्पताल में नहीं है बच्चों की उल्टी-दस्त, बुखार की दवाइयां

Fri, 10 Jul 2026 01:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। एलडी भट्ट उप जिला अस्पताल में दवा की कमी बनी हुई है। अस्पताल में बच्चों के लिए बुखार, उल्टी-दस्त, जिंक गोली, कफ सीरप, दर्द निवारक मरहम, गैस के कैप्सूल तक नहीं हैं। लोगों को बाहर से महंगी दवाइयां लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। अस्पताल के बाल रोग विभाग में रोज करीब 70 बच्चों की जांच और इलाज किया जाता है। इनमें 10-12 बच्चे उल्टी-दस्त के होते हैं। खुजली, जुकाम, खांसी, पेट दर्द आदि बीमारियों से ग्रसित बच्चों की भी जांच की जाती है। परिजन बच्चों की जांच कराने के बाद दवा काउंटर पर जाते हैं, तो स्टॉक नहीं होने की बात कही जाती है। प्रभारी सीएमएस डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि कुछ समय से बच्चों की दवाइयों की कमी बनी हुई है। जिला अस्पताल से डिमांड भेजी जा रही है। जल्द समस्या का निदान हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें