फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: एसडीएच बाजपुर में मिलने लगी काला पीलिया की दवा

Tue, 28 Oct 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बाजपुर के उप जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस बी और सी की दवा मिलने लगी है। अब तक जिला अस्पताल में ही काला पीलिया की दवा मिलती थी। सीएमओ डॉ. केेके अग्रवाल ने बताया कि जिला अस्पताल में ही हेपेटाइटिस बी और सी की दवा का वितरण होने से जिले के सभी इलाकों के रोगियों को जिला अस्पताल आना पड़ता था। रोगियों की दिक्कत को देखते हुए बाजपुर अस्पताल में काला पीलिया की दवा वितरण की व्यवस्था की गई है और पर्याप्त दवा उपलब्ध कराई जाएगी। जल्द ही जिले के अन्य उप जिला अस्पतालों में भी दवा वितरण की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें