काशीपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा के लिए काशीपुर मीडिया सेंटर की ओर से एमपी चौक के समीप विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पत्रकारों ने कांवड़ियों को फल और पानी वितरित कर सेवा कार्य किया। कार्यक्रम में एसडीएम अभय प्रताप, मेयर दीपक बाली, अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी और मुक्ता सिंह मौजूद रहीं।