फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मेयर ने दून में पीएम और सीएम का स्वागत

Wed, 15 Apr 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। देहरादून में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर प्रदेश भर के जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर काशीपुर के मेयर दीपक बाली भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। देहरादून स्थित जीटीसी ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इसे उत्तराखंड के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मेयर बाली ने इस अवसर को उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को नई गति मिल रही है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मेयर दीपक बाली ने प्रधानमंत्री को औपचारिक रूप से विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें