रुद्रपुर। रोडवेज स्टेशन परिसर में स्थापित वाटर कूलर का मेयर विकास शर्मा ने शुभारंभ किया। यह वाटर कूलर पुनीत मित्तल की स्वर्गीय मां की स्मृति में स्थापित किया गया है। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ जरूरतमंद लोगों के जीवन को आसान बनाना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना है। स्वच्छ एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने जैसी पहल आमजन को सीधे राहत पहुंचाती है। इस मौके पर लविश मदान, नवम मलिक, मौलिक कक्कड़ आदि मौजूद रहे। ब्यूरो