काशीपुर। मेयर दीपक बाली ने कार्यकाल के सौ दिन पूरे होने पर एक ही दिन में चार करोड़ 88 लाख 53 हजार रुपये की लागत से बनने वालीं 15 सड़कों का शिलान्यास किया। बाली ने बताया कि उन्होंने शहर को रोशन करने के लिए सैकड़ों करोड़ की जो योजनाएं स्वीकृत कराई हैं, उनके धरातल पर आते ही काशीपुर नए स्वरूप में नजर आएगा। उन्होंने वार्ड एक में राज्य योजना के अंतर्गत काशीपुर की सैनिक कॉलोनी, वार्ड नंबर दो दुर्गा कॉलोनी, वार्ड नंबर नौ में लाइनपार, वार्ड नंबर तीन में ओम विहार कॉलोनी, वार्ड नंबर 33, वार्ड संख्या 35 में बनने वालीं सड़कों का शिलान्यास किया।