फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: धूमधाम से निकली माता की ध्वज यात्रा

Fri, 06 Sep 2024 05:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में माता के ध्वज यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद - फोटो : काशीपुर में माता के ध्वज यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
काशीपुर। माता बाल सुंदरी देवी की ध्वज यात्रा धूमधाम से निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गाें से होकर यात्रा चैती स्थित बाल सुंदरी देवी मंदिर पहुंची, जहां ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

कानूनगोयान स्थित पंडा आवास से बृहस्पतिवार को यात्रा ने प्रस्थान किया। यात्रा मुंशीराम चौराहा, किला बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, मुख्य बाजार, एमपी चौक होते हुए द्रोणा सागर मार्ग से चैती स्थित मां बाल सुंदरी देवी मंदिर पहुंची। इसके बाद यात्रा वापस बूढ़े बाबा की समाधि से होते हुए पंडा आवास पहुंची। वहां कृष्ण गोपाल अग्निहोत्री, पंडा मनोज अग्निहोत्री, विकास अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, शिवा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें