फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सितारगंज में 10 जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह

Tue, 01 Jul 2025 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
सितारगंज में नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते वरिष्ठजन।
विज्ञापन
सितारगंज। भारत विकास परिषद और महाराजा अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से रविवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। श्रीरामलीला मैदान से रथ और बैंड बाजा के साथ बरात निकाली गई, जो विवाह स्थल अग्रसेन ट्रस्ट परिसर पहुंची। यहां 10 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ परिणय सूत्र में बंधे। परिषद के अध्यक्ष अमित गोयल और ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश सिंघल ने बताया कि समाज में वंचित लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने के प्रयास से सामूहिक विवाह का आयोजन कराया गया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, पालिकाध्यक्ष सुखदेव सिंह, रोशन लाल अग्रवाल, शिवकुमार मित्तल, महेश मित्तल, अमित गोयल आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें