रामनगर में शहीद की पत्नी को सम्मानित करते ओजकवि।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। ओजकवि अनिल सारस्वत ने रामनगर में शहीद हवलदार मनीराम शर्मा की पत्नी किशोरी देवी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अब तक वह 24 शहीदों के परिवारों को सम्मानित कर चुके हैं। रविवार को सारस्वत ने रामनगर निवासी 1971 में शहीद हुए हवलदार मनीराम शर्मा की पत्नी किशोरी देवी को 2100 रुपये और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहां पर सैनिक संगठन अध्यक्ष सूबेदार मेजर नवीन पोखरियाल, सूबेदार मेजर कुलवंत रावत, महिपाल डंगवाल, शहीद शर्मा के पुत्र हवलदार अजय शर्मा, उर्मिला शर्मा, दीपक शर्मा, वैष्णवी आदि थे।