फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न की प्राथमिकी दर्ज कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर मारपीट, गर्भपात और दहेज उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पहाड़ी उकरौली निवासी प्रभावती पुत्री राम हरक ने बताया कि साल 2015 में उसका विवाह गांव बग्धा, झनकईयां निवासी राजकुमार से हुआ था। दहेज में पिता ने बाइक और पचास हजार नकदी के साथ घर-गृहस्थी का सारा सामान दिया था। आरोप लगाया कि इतने दान दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं थे और दहेज में एक होंडा साइन बाइक और तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। बताया कि 2016 में उसने एक पुत्री को जन्म दिया। आरोप लगाया कि दोबारा गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात करा दिया गया। कुछ दिन बाद उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। वह अपनी बेटी के साथ मायके आकर रहने लगी तो यहां भी उसका पति शराब पीकर मारपीट करने लगा। इससे तंग आकर उसने सिडकुल चौकी में शिकायत की। वहां से कोई कार्रवाई न होने पर उसने एसएसपी से शिकायत की। सीओ बीएस धौनी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें