फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत, भाई ने हत्या करने का लगाया आरोप

Thu, 05 Mar 2026 04:33 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला ब्यूरो

सार

नानकमत्ता के सुनखरी गांव में 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत की सूचना मिली। भाई ने मृतका के पति व ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नानकमत्ता में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। भाई ने मृतका के पति व ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी।

मंगलवार रात पुलिस को ग्राम सुनखरी में विवाहित प्रियंका राणा (25) पत्नी अनिकेत राणा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मृत्यु की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कोतवाली निरीक्षक मंजू पांडे पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं। इधर, बहन के जहरीला पदार्थ के सेवन की सूचना मिलने पर पहुंचे मृतका के भाई ग्राम बिचवा निवासी मोहन सिंह ने बताया उसकी बहन का विवाह चार वर्ष पहले हुआ था। मृतका की एक ढाई साल की पुत्री है।

उसने बहन के पति व ससुरालियों पर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाली निरीक्षक ने उन्हें शांत करा शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस को मामले की तहरीर नहीं सौंपी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें