बाजपुर। बेरिया दौलत रोड निवासी विवाहिता ने कोतवाली में तहरीर देकर पति सहित अन्य ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी यूपी के गाजियाबाद निवासी युवक से 2022 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 16 मार्च 2025 को ससुरालियों ने मारा पीटा। इस घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई थी। उसका एक बेटा भी है। दो मई को आरोपियों ने मारपीट कर उसे और बच्चे के साथ घर से निकाल दिया। पुलिस ने मामला महिला हेल्प लाइन को भेज दिया है। संवाद