विजिलेंस टीम ने एमआई को रिश्वत लेते पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
बाजपुर में विजिलेंस टीम ने एक राइस मिल संचालक से पचास हजार रुपए की रिश्वत लेते एमआईचंद्रमोहन टोलिया को रंगेहाथ पकड़ लिया। जिससे हड़कंप मच गया। व्यापारियों की भीड़ लग गई। आरोपी की ओर से 19.50 रुपए प्रति क्विंटल की दर से रिश्वत मांगी गई थी।
विजिलेंस विजिलेंस विजिलेंस विजिलेंस
गिरफ्तारी के दौरान एमआई चंद्रमोहन टोलिया का एक मोबाइल गायब हो गया। जिस पर विजिलेंस टीम मोबाइल को तलाशती रही। कई घंटे बाद कार्यालय के बाहर घास में एक व्यक्ति को मोबाइल पड़ा मिला। मोबाइल बिजिलेंस टीम को सौंप दिया गया। विजिलेंस टीम की कार्रवाई को लेकर लोगों में खूब चर्चा रही।