फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने कराया बाजार बंद, फल सब्जी की दुकानें खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। सुबह सात से दोपहर 12 बजे तक खुलने वाला बाजार भी प्रशासन ने बंद करा दिया। शुक्रवार को पुलिस ने नगर में खरीदारी करने आई भीड़ को नियंत्रित किया। साथ ही पूरा बाजार बंद करा दिया। पुलिस ने बाजार में लगने वाले सब्जी, फल फड़ और ठेले ही दोपहर 12 बजे तक लगने दिए। इसके अलावा मेडिकल स्टोर खुले। अन्य दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। इधर, खाद्य पदार्थों पर कालाबाजारी रोकने के लिए मंडी निरीक्षक बीएल दुबे ने फल व सब्जियों के रेट तय कर दिए। बताया कि थोक व फुटकर दोनों रेटों को तय दुकानदारों को दिए गए हैं। अगर, किसी ने भी इन रेटों से अधिक दाम पर फल व सब्जी बेची तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें