बाजपुर। रामराज रोड निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग मणि मित्तल का बुधवार को निधन हो गया। इससे पहले उन्होंने महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट की ओर से अपनी दोनों आंखें दान करने की संस्तुति की थी। इस पर मुरादाबाद स्थित डॉ. सीएल गुप्ता की टीम उनके आवास पर पहुंची और मरणोपरांत उनकी दोनों आंखों को अपने साथ ले गई। अब उनकी दोनों आंखों से किसी जरूरतमंद की दुनिया रोशन होगी। इस मौके पर वहां उनके पुत्र संजय मित्तल, सुनील मित्तल, आलोक गुप्ता, राजेश गर्ग, सचिन सिंघल, अजय बंसल रहे। संवाद